रायसेन: रायसेन में एलपीजी गैस एजेंसियों का निरीक्षण, अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया
Raisen, Raisen | Mar 12, 2026 रायसेन। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार सहायक कलेक्टर कुलदीप पटेल तथा एसडीएम मनीष शर्मा द्वारा जिले में एलपीजी गैस एजेंसियों एवं गोदामों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस सिलेंडरों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की जानकारी ली।