जहानाबाद: नौशहरा के पास धान लदे ट्रैक्टर का डाला पलटने से बुजुर्ग दंपति गंभीर रूप से घायल
जहानाबाद के नौशहरा के पास धान लदा ट्रैक्टर का डाला पलटने से उसपर सवार एक बुजुर्ग पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे आनन फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। घटना के संबंध में बुधवार दिन में करीब 9 बजे जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया की खलहानी से ट्रैक्टर के डाला में धान लोड कर अपने घर को जा रहे थे तभी घटना घटी।