पुलिस अधीक्षक जमुई के निर्देश पर मंगलवार को जिले के विभिन्न थानों द्वारा शाम 5 बजे तक विशेष एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच की गई। पुलिस ने वाहनों के दस्तावेज, हेलमेट, सीट बेल्ट एवं संदिग्ध गतिविधियों की जांच की।