ग्वालियर में भाजपा नेता व पार्षद पति और उनके दो बेटों की गुंडागर्दी सामने आई है। घर के सामने कार रोकने पर कार में बैठे तीन लोगों की मारपीट कर दी। कार में बैठे फरियादी का एक भाई उज्जैन पुलिस में पदस्थ है। मारपीट की शिकायत फरियादी ने गोला का मंदिर थाने में की है।