ग्वालियर गिर्द: बिजौली थाना क्षेत्र में मिला एक युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या करने का आरोप
ग्वालियर में जंगल मे जुए के फड़ पर पुलिस की रेड को देखकर भागे एक जुआरी युवक की 3 दिन बाद ग्वालियर बिजौली थाना क्षेत्र के सिंघारपुर जंगल में लाश मिली है, जुआरी युवक की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद तीन थानों की पुलिस फोर्स जुआरी की तलाश में जंगल में सर्चिंग कर रही थी और इस दौरान स्निफर डॉग की भी मदद ली गई।