खानपुर: सारोला कलां कस्बे के मालनवासा रोड पर तालुका विधिक सेवा समिति ने श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया
सारोला कलां कस्बे के मालनवासा रोड पर तालुका विधिक सेवा समिति ने आज गुरुवार को दोपहर 12:00 के लगभग श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। अधिकार मित्र साहब लाल भील ने श्रमिकों को विभिन्न अधिकारों सरकारी योजनाओं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही श्रमिकों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के तरीके भी बताएं ।