मुंगेली: जिले में जनपद पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को फील्ड में जाकर किसानों की मदद करने के निर्देश दिए गए, हुई चर्चा
शनिवार को मुंगेली में जनपद पंचायत के सामान्य सभा में अधिकारियों को फील्ड में जाकर किसानों के मदद करने के निर्देश दिए गए। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह ने खरीफ फसल की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया। कृषि विस्तार अधिकारियों को फील्ड में जाकर किसानों की मदद करने के निर्देश दिए।