खलीलाबाद: घोरखल गौसपुर मोहल्ले में घर के मेन दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ
खलीलाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के गोरखाल गौसपुर मोहल्ले में घर के में दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवरात पर मंगलवार की देर रात्रि हाथ साफ कर दिया। बताते चलें की पवन चौरसिया का मकान था जो अपने घर में ताला बंद कर गांव चले गए थे।बुधवार की सुबह 8:00 बजे मोहल्ले वासियों ने इसकी सूचना पुलिसकर्मियों को दी।मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस।