शाजापुर: फावका के ग्रामीणों ने आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशान होकर शाजापुर में कलेक्टर से की शिकायत
शाजापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिलने से परेशान ग्रामीणों ने एक बार फिर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। बुधवार को शाम 5:00 बजे ग्राम फावका निवासी दर्जनों ग्रामीण प्रांतीय बलाई महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मालवीय के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के जिम्मेदारों ने पात्र लोगों का नाम हटाकर अपात्रों को लाभ दिया गया है।