बिलग्राम: मल्लावां में दामाद ने साथियों के साथ मिलकर ससुराल पर किया हमला, दो गिरफ्तार
Bilgram, Hardoi | Jul 15, 2026 हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के शिवालापुरवा मजरा बेरिया नजीरपुर गांव में मंगलवार देर रात दामाद ने साथियों के साथ ससुराल में घुसकर हमला कर दिया।पीड़ित वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि रंजिश के चलते उनके बहनोई अपने साथियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने पहुंचे।शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हमलावरों की बाइक की चाबी निकाल ली,जिससे दोनों भाग नहीं सके।