चकरनगर: अम्बेडकर वादियों ने तहसील प्रांगण में किया विरोध प्रदर्शन, 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
चकरनगर:बहुजन समाज के दर्जनों युवाओं ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे तहसील प्रांगण में विरोध प्रदर्शन करते हुए आठ सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम चकरनगर को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम रोहित कुमार मौर्य ने सभी विन्दुओं पर जांच उपरांत कार्रवाई का भरोसा दिया है।इस मौके पर धर्म सिंह, छोटू गौतम,सौरभ जाटव ,विनय कनेरिया, विवेक ,रविन्द्र, इंदल, हरिश्चंद, इंटु, दिनेश आदि मौजूद रहे