पुन्हाना: पुन्हाना और पिनगवां में मिठाईयों सहित अन्य दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, मचा हड़कंप
Punahana, Nuh | Mar 28, 2024 खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चौहान ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायत को लेकर पुन्हाना के जमालगढ़ रोड स्थित सैनी स्वीट्स में छापेमारी कर खोया बर्फी, चीनी व नारियल की बर्फी का नमूना लिया गया है। इसके साथ ही पिनगवां की एक परचून की दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार भाग गए। जबकि चिराग व ग्लूकोज का नमूना लिया गया। नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।