पुन्हाना: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर बोले विधायक मामन खान–कहा लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही सरकार
Punahana, Nuh | Mar 28, 2024 फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस के विधायक मामन खान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि अकेले अरविंद केजरीवाल ही अंदर नहीं है बहुत सारे अंदर कर दिए हैं। सरकार लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही है। ईडी और सीबीआई के माध्यम से लोगों को डराया–धमकाया जा रहा है। भाजपा सरकार केंद्र में नहीं आ रही है,इसी घबराहट से उन्हें बंद किया गया है।