पुन्हाना: गांव शाहचोखा के समीप सड़क दुर्घटना में नगरपालिका पार्षद के छोटे भाई की मौत,पुलिस जांच में जुटी
Punahana, Nuh | Mar 28, 2024 पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार पुन्हाना नगर पालिका पार्षद शमीम खान की छोटा भाई मुस्तकीम बीती देर रात्रि पिनगवां की तरफ से पुन्हाना अपने घर लौट रहे थे। तभी गांव शाह चोखा के पास उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पेड़ से टकरा गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं उनके साथ बैठा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।