भीलवाड़ा: सीताराम गौशाला में जलभराव समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन सक्रिय, विधायक कार्यालय की टीम ने किया निरीक्षण
भीलवाड़ा। शहर स्थित सीताराम गौशाला काइन ग्राम हाउस में हर वर्ष वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। गौशाला का निचला हिस्सा पानी भरने से प्रभावित होने के कारण वहां मौजूद गौवंश को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान को लेकर मुस्कान फाउंडेशन के आग्रह पर विधायक अशोक कुमार कोठारी के कार्यालय की टीम पहुंची।