मोहर्रम एवं घूरती रथ को लेकर जिले में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद और एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे लोहरदगा सदर थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया।