अनूपगढ़: अनूपगढ़ क्षेत्र में तेज आंधी के कारण नेशनल हाईवे नंबर 911 पर रुके वाहन
अनूपगढ़ क्षेत्र में आज सुबह से ही मौसम काफी गर्म था मगर अचानक आज शनिवार रात करीब 8:30 बजे मौसम ने पलटा खाया और क्षेत्र में तेज आंधी शुरू हो गई। तेज आंधी के कारण नेशनल हाईवे नंबर 911 पर वाहनों को रोकना पड़ा और वहीं विद्युत कटौती होने के कारण पूरे शहर में अंधेरा छा गया है। ग्रामीण क्षेत्र में भी तेज आंधी के कारण पेड़ और विद्युत पोल टूटने की सूचना मिल रही है।