अनूपगढ़: रविवार को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर ग्राम पंचायत 27 में हुई बैठक
भारत के द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया था।ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश भर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कल रविवार को अनूपगढ़ में भी शाम 5 बजे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। सरपंच मनवीर सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा को लेकर आज शनिवार शाम 4 बजे ग्राम पंचायत 27 ए में बैठक का आयोजन किया गया जिसकी तैयारियां पूर्ण हो गई।