आगरा: पहले छेड़छाड़, माफी के बहाने युवती से किया दुष्कर्म, वसूले ₹2 लाख, 1 अभियुक्त रोहता नहर के पास से गिरफ्तार
थाना सदर बाजार क्षेत्र का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती कॉलेज जाती थी कॉलेज आते-जाते समय 2 युवक युवती से छेड़छाड़ करते थे युवती ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने माफी मांगने के बहाने युवती को अपहरण कर नशीला पदार्थ पिलाया, दुष्कर्म किया और फोटो वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपए ऐंठ लिए, पुलिस ने 1 अभियुक्त रोहता नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।