आगरा: अपना दल (S) में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष आगरा परिक्षेत्र बनने के बाद आगरा पहुंचे महेश चौधरी, दीवानी के पास हुआ भव्य स्वागत
अपना दल(S) पार्टी में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष आगरा परिक्षेत्र का दायित्व मिलने के बाद पहली बार महेश चौधरी आगरा पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, सर्वप्रथम महेश चौधरी ने दीवानी चौराहा के पास भारत माता की प्रतिमा व चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि हम बूथ मजबूत करेंगे तभी सांसद और विधायक बनेंगे।