जगदलपुर: मंत्री टंकराम वर्मा और मंत्री केदार कश्यप पहुंचे जगदलपुर, मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मंत्री टंकराम वर्मा और मंत्री केदार कश्यप जगदलपुर पहुंचे । जहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में महापौर संजय पांडे,निगम स्पीकर खेमसिंह देवांगन और बीजेपी जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे के नेतृत्व में बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। मंत्री टंकराम वर्मा और मंत्री केदार कश्यप आज टाउन हॉल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित वन नेशन वन इलेक्शन संगोष्ठी में शामिल हुए।