जगदलपुर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर संगोष्ठी का हुआ आयोजन, मंत्री केदार कश्यप रहे मौजूद
.नगर के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में गुरुवार दोपहर 1:00 बजे संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन की प्रस्तावित व्यवस्था को जन आंदोलन का रूप दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह प्रत्येक नागरिक को प्रभावित करने वाला विषय है।