बरगढ़: गढ़वा में बाल विवाह रोकथाम के लिए प्रशासन व NGOs का संयुक्त अभियान, बड़गड समेत कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित
Bargarh, Garhwa | Apr 19, 2026 गढ़वा जिले में बाल विवाह पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं (NGOs) के संयुक्त प्रयास से दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान भंडरिया, बड़गड़ और श्री बंशीधर नगर सहित कई संभावित क्षेत्रों में सक्रिय रूप से संचालित किया गया।अभियान के दौरान उन इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई, जहां बाल विवाह की आशंका थी।