नदबई: जाट आरक्षण हुंकार सभा को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों को बांटे गए पीले चावल
आगामी 22 जून को भरतपुर में आयोजित होने वाली जाट आरक्षण हुंकार सभा को लेकर जाट समाज में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जाट सेना के अध्यक्ष गुलवीर फौजदार के नेतृत्व में युवाओं की टीम ने विभिन्न गांवों का दौरा कर समाज के लोगों को सभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।