कुचायकोट: उत्पाद विभाग ने NH-27 बलथरी चेकपोस्ट से शराब के नशे में 17 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के NH27 चेक पोस्ट से उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रहे वैसे 17 लोगों को गिरफ्तार किया है जो शराब के नशे में थे। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज सोमवार को शाम 7:30 दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों को उत्पाद विभाग ने जांच पड़ताल के बाद न्यायीक हिरासत में भेज दिया है।