छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर एक कांवड़िए के साथ धक्का-मुक्की होती नजर आ रही है। सावन माह में बड़ी संख्या में शिवभक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
श्रद्धालुओं का कहना है कि भीड़ को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है, ताकि किसी भी भक्त को परेशानी का सामना न करना पड़े। वायरल वीडियो को लेकर अब व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
#Bhoramdev #Kawardha #KanwarYatra #ChhattisgarhNews #Mahadev #Sawan2026