नूह: आफ़ताब ने नूंह में जल निकासी और विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
नूंह विधायक चौधरी आफ़ताब अहमद ने जलभराव की समस्या और विकास कार्यों में तेजी के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सैम प्रभावित जमीन सुधार और ट्यूबवेल पम्प परियोजना में जल्दबाजी करने के आदेश दिए। जल निकासी को लेकर विभाग को विशेष अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया।