नगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी दबोचा गया
उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद की थाना नगरा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त शब्बीर (22 वर्ष) पुत्र अकबर (निवासी डिहवाँ, थाना नगरा) को नरही नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन व एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत उप-निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
अभियुक्त पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोप है। नगरा पुलिस ने मु0अ0सं0 152/2026 के तहत BNS की धारा 137(2), 87, 65(1) व 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया है।
#BalliaPolice #BalliaNews #UPPolice #CrimeUpdate #NagraPolice #Ballia