अजमेर: अजमेर में जीआरपी के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचीं डीआईजी श्वेता धनखड़ ने जीआरपी थाना पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण
Ajmer, Ajmer | Feb 17, 2026 अजमेर में जीआरपी के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचीं डीआईजी श्वेता धनखड़ ने जीआरपी थाना पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। डीआईजी ने रिकॉर्ड, मालखाना और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने जीआरपी अधीक्षक कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।