शिवपुरी नगर: सेवड़ा गांव में पारदी गैंग का आतंक, युवक से मारपीट कर ₹5 हजार लूटे, न्याय के लिए SP दफ्तर पहुंचे ग्रामीण
शिवपुरी जिले के सेवड़ा गांव के ग्रामीण बुधवार को दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने गांव के बाहर रहने वाले पारदी समाज के कुछ लोगों पर ग्रामीणों के साथ मारपीट, पैसे छीनने और दहशत फैलाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी आए दिन शराब के लिए पैसों की मांग करते हैं और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।