चनपटिया पुलिस ने कैथवलिया गोलीकांड के नामजद अभियुक्त पंकज कुमार उर्फ पंकज चौधरी को गुप्त सूचना पर चनपटिया बाजार से गिरफ्तार किया है। वह चनपटिया थाना कांड संख्या 30/24 में फरार था। पंकज चनपटिया थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव का रहनेवाला है। थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि वह पिछले चार माह से फरार चल रहा था।