विधायक अमित चाचाण के निवास पर उप जिला प्रमुख रामकुमार स्वामी का स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह
नोहर। हनुमानगढ़ जिला परिषद के नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख रामकुमार स्वामी के नोहर पहुंचने पर विधायक अमित चाचाण के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वामी के उप जिला प्रमुख निर्वाचित होने के बाद उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ता बड़ी संख्या में विधायक निवास पहुंचे।
रामकुमार स्वामी विधायक अमित चाचाण के साथ हनुमानगढ़ से रवाना होकर नोहर पहुंचे। विधायक निवास पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
उप जिला प्रमुख बनने पर कार्यकर्ताओं ने रामकुमार स्वामी को बधाई देते हुए इसे कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने एकजुटता प्रदर्शित की और उनके निर्वाचन पर खुशी जताई।
रामकुमार स्वामी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे तथा क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
#रामकुमारस्वामी #उपजिलाप्रमुख #अमितचाचाण #नोहर #कांग्रेस #हनुमानगढ़ #स्वागतसमारोह #NoharTez