अलवर: री-NEET के लिए 27 सेंटर, जैमर और CCTV से कड़ी निगरानी
Alwar, Alwar | Jun 19, 2026 NEET परीक्षा में गड़बड़ी के बाद 21 जून को री-एग्जाम होगा। अलवर में 27 सेंटर बनाए गए हैं, जहां करीब 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज समेत सभी सेंटरों पर HD CCTV और जैमर लगाए गए हैं। जैमर से 50 मीटर तक नेटवर्क बंद रहेगा। परीक्षा से एक दिन पहले विशेष नाकाबंदी की जाएगी।