अशोक नगर: टोल टैक्स के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 27 वर्षीय युवक घायल जिला चिकित्सालय के कराया भर्ती
अशोकनगर विदिशा रोड टोल टैक्स के पास एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जिले के भादोन गांव निवासी मलखान पुत्र बहादुर सिंह आदिवासी उम्र 27 वर्ष रविवार की रात 10 बजे अपने गांव से अशोकनगर आ रहा था। इसी दौरान विदिशा रोड टोल टैक्स के पास युवक को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी।