सांसद सुदामा प्रसाद ने 5 करोड़ रुपये की योजनाओं का किया उद्घाटन, 60 हाईमास्ट लाइट सहित विभिन्न सिविल वर्क शामिल हाईमास्ट लाइट के अधिष्ठापन से प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, चौक-चौराहों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि के समय प्रकाश की बेहतर व्यवस्था होगी। इससे आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा का वातावरण भी मजबूत होगा।