खलीलाबाद: भेलवासी गांव में खतौनी में नाम संशोधन के लिए लेखपाल पर घूस मांगने का आरोप, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
भेलवासी गांव में खतौनी में नाम संशोधन को लेकर महिलाओं व किसानों ने विरोध जताया। आरोप है कि हल्का लेखपाल अतुल कुमार वर्मा ने नाम सही करने के बदले ₹1000 मांगे, जबकि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्य निःशुल्क होना था। फार्मर रजिस्ट्रेशन में बाधा के चलते संशोधन जरूरी था, लेकिन ग्रामीणों ने इसे वसूली का प्रयास बताते हुए कार्रवाई की मांग की।