गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
गया के कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी सुशील कुमार ने शुक्रवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वादी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई।जिसमे बताया कि जब रुपए के लेन-देन के विवाद को लेकर बाजार से लौट रहे व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था।