मुज़फ्फरनगर: व्यापारियों की मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा, कैशलेस इलाज सीमा बढ़ाने सहित 5 बड़े प्रस्ताव
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम व्यापारियों की पांच महत्वपूर्ण मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें कैशलेस इलाज सीमा बढ़ाना, दुर्घटना बीमा राशि दोगुनी करने, आपदा राहत, विधान परिषद में प्रतिनिधित्व और शस्त्र लाइसेंस की प्राथमिकता शामिल है। मंत्री ने मुख्यमंत्री तक ज्ञापन पहुंचाने का भरोसा दिया।