डुमरांव: डुमरांव में प्रशासन की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण एमएलसी मतदान संपन्न, एसडीएम-एसडीपीओ रहे मुस्तैद
Dumraon, Buxar | May 12, 2026 बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र भोजपुर-सह-बक्सर के उप निर्वाचन को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सक्रिय और सतर्क नजर आया। चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर व्यापक निगरानी की। इसी क्रम में एसडीएम राकेश कुमार और एसडीपीओ पोलस्त ने निरीक्षण किया।