जबलपुर: तिलवाड़ा से गौतम जी की मडिया तक निकली कावड़ यात्रा, सैकड़ो की संख्या में शामिल रहे श्रद्धालु, लंबे समय से चल रही परंपरा
तिलवाड़ा से गौतम जी की मडिया तक के लिए रविवार सुबह लगभग 9:00 से कावड़ यात्रा शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने तिलवाड़ा में नर्मदा घाट से जल लेकर यह यात्रा शुरू की जो की गौतम जी की मडिया स्थित मंदिर तक पहुंची। यहां पर भगवान को जल अर्पण किया गया। लंबे समय से परंपरा चली आ रही है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं आस्था का सैलाब यहां देखने मिलता है।