धुर्वा थाना क्षेत्र से 2 जनवरी 2026 को लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश कुमार और अंशिका कुमारी का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची की ओर से आम जनता से मदद की अपील की गई है. साथ ही, बच्चों के संबंध में पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति को 2-2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है.