गोरखपुर: गोरखपुर यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय 70 वां राष्ट्रीय अधिवेशन गोरखपुर यूनिवर्सिटी में चल रहा है। शनिवार की सुबह राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रोफेसर यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार दीपेश नायर को दिया।