गोरखपुर: भाजपा ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में मिली जीत का जश्न बेनीगंज स्थित महानगर कार्यालय पर मनाया
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेनीगंज स्थित महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा पर भाजपा को मिली जीत का जश्न मनाया। सड़क पर जमकर पटाखे फोड़े गए मिठाइयां एक दूसरे को खिलाई गई और बांटी गई। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को जनता ने एक बार फिर चुना है और विश्वास किया है।