प्रयागराज: नींवा में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बेटे की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया हत्या का मुकदमा
घटना प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के नींवा की है,जहां पर एक व्यक्ति ने अपने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि घटनास्थल पर उसके बेटे ने देखा तो उसे भी चुप रहने की धमकी दी गई,मृतक महिला के बेटे द्वारा धूमनगंज पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतक महिला के पति तथा उसके दो देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।