प्रयागराज: महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुई भगदड़ के मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग की टीम पहुंची प्रयागराज
प्रयागराज में बीते दिनों पूर्व संपन्न हुए महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर भगदड़ की घटना हुई थी,जिस पर न्यायिक आयोग की टीम का गठन किया गया है,जबकि बीते दिन पूर्व जांच आयोग की टीम प्रयागराज पहुंची थी,जहां पर जांच पड़ताल की गई थी,आज सोमवार को एक बार फिर न्यायिक आयोग की टीम सर्किट हाउस पहुंची है,जहां पर कई अधिकारियों के बयान दर्ज कराए गए हैं।