प्रयागराज: चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद राजापुर में लोकगीत के माध्यम से दी गई बधाई
बीते कल रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया,जबकि इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न मनाया गया है,लोगों ने जमकर आतिशबाजी की है,आज सोमवार को करीब 5:30 बजे के आसपास प्रयागराज के राजपुर में लोगों द्वारा लोकगीत के माध्यम से भारतीय क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी गई है।