प्रयागराज: कालिंदीपुरम पावर हाउस में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
घटना प्रयागराज के कालिंदीपुरम स्थित पावर हाउस की है, जहां पर आज सोमवार को करीब 6:00 बजे के आसपास भीषण आग लग गई,आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया,सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया है,घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची है तथा आग बुझाया गया है, जबकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।