प्रयागराज: महाकुंभ हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग की टीम सर्किट हाउस पहुंची, अधिकारी रहे उपस्थित
महाकुंभ में हुए हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग की टीम गठित की गई थी। न्यायिक आयोग की तीन सदस्य टीम ने सर्किट हाउस में महाकुंभ हादसे की आज सोमवार को करीब दोपहर 2:00 बजे के आसपास जांच की।मौनी अमावस्या पर हुए हादसे की जांच के लिए अधिकारियों से बयान लिए जा सकते हैं। सर्किट हाउस में महाकुंभ से जुड़े सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।