गुरु हरिकृष्ण आईटीआई में धूमधाम से मनाया दिवाली उत्सव, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
सीमावर्ती क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने में अहम भूमिका निभा रहा गुरु हरिकृष्ण आईटीआई-नायब तहसीलदार हरप्रीत सिंह
महासचिव इंजी असीम भुसरी ने कहा ; त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा जीवन में ज्ञान और सकारात्मकता अपनाने की प्रेरणा देता
फाजिल्का,08 नवंबर (सोनू वर्मा): गुरु हरिकृष्ण आईटीआई में दिवाली के उपलक्ष्य में 'जश्न-ए-दिवाली' उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह से पहले कॉलेज परिसर में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर हवन यज्ञ करवाया गया। इसके बाद मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।समारोह में नायब तहसीलदार हरप्रीत सिंह, प्रिंसिपल स्वतंत्र पाठक, डॉ. अनिल पाठक, फाजिल्का प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश ठठई लक्की ,डिस्ट्रिक सोशल सिक्योरिटी अफसर नवीन घड़वाल , पीएसडीएम से मैडम मीनाक्षी ,मैडम किरण ,के आलावा डॉ निशु डोगरा , काका डोगरा ,डॉ अमित कटारिया विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन इंजीनियर राकेश भुसरी, महासचिव इंजीनियर असीम भुसरी, आरुषि, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल गांव शजराणा की प्रिंसिपल कंचन भुसरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर खूब समां बांधा। गीत-संगीत और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिवाली के त्योहार की खुशियों और सांस्कृतिक महत्व को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। समारोह में विद्यार्थियों और स्टाफ का उत्साह देखते ही बनता था।
इस मौके पर नायब तहसीलदार हरप्रीत सिंह ने कहा कि गुरु हरिकृष्ण आईटीआई सीमावर्ती क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने में अहम भूमिका निभा रहा है। इस संस्थान से हजारों विद्यार्थी शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण हासिल कर अपने पैरों पर खड़े हुए हैं तथा रोजगार प्राप्त कर अपने भविष्य को संवार रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र की तरक्की में शिक्षा संस्थानों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।प्रिंसिपल स्वतंत्र पाठक ने कहा कि दिवाली का त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने और जीवन में ज्ञान, सकारात्मकता एवं सद्भावना अपनाने का संदेश देता है। गुरु हरिकृष्ण आईटीआई का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल तकनीकी शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उन्हें अच्छे संस्कारों और सामाजिक मूल्यों से जोड़कर एक जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। उन्होंने कहा कि संस्थान लगातार सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखकर उन्हें गर्व महसूस हुआ। उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं।
समारोह के दौरान संस्थान की नींव रखने वाले स्वर्गीय मुरारी लाल को भी विशेष रूप से याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा लगाया गया शिक्षा का पौधा आज एक विशाल वटवृक्ष का रूप धारण कर चुका है और क्षेत्र के हजारों युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना भी रहा। महासचिव असीम भुसरी ने सभी आगुन्तको का आभार जताते हुए कहा कि सीमांत क्षेत्र में शिक्षा हर घर तक पहुंचना यही लक्ष्य है। दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व खुशियों, आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा जीवन में ज्ञान और सकारात्मकता अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।sसभी महमानो को स्मृति चिन्न देकर सम्मानित किया गया।