बिजनौर: काशीराम कॉलोनी में बच्चों को लेकर हुए विवाद में चली गोली, चार लोग मामूली रूप से हुए घायल
Bijnor, Bijnor | Jun 5, 2024 बिजनौर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में स्थित काशीराम कॉलोनी में बच्चों को लेकर हुए विवाद में अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। घटना में चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया फिलहाल घटना को लेकर हर पहलू पर पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।